केंद्र द्वारा दावा किया गया है कि जल्द भारत देश दुनिया में विश्व गुरु बन जाएगा। वैसे देखा जाए तो जनसंख्या में लगातार वृद्धि हो रही है परंतु दूसरी और काफी नागरिक अपनी भारतीय नागरिकता छोड़ कर अन्य देशो में जाकर रह रहें है। लगातार भारतीय नागरिकता छोड़ने वालो की संख्या बढ़ती जा रही है जिसमे सबसे ज़्यादा उच्च वर्ग के नागरिक है।
वह लोग है जो काफी अमीर है। इन नागरिकों के माध्यम से ही देश की अर्थव्यवस्था संतुलित रहती है। तो अगर ऐसे ही नागरिक देश छोड़कर जाते रहें तो आने वाले दिनों में देश के 5 ट्रिलियन इकोनॉमी का सपना पूरा होना असंभव हो जाएगा।
देश छोड़ कर ये लोग जा कहां रहे हैं?
मिडिया द्वारा मिली जानकारी के आधार पर देश के कई ऐसे नागरिक हैं। जो भारतीय नागरिकता छोड़कर अन्य दे जा रहे हैं। अब सवाल यह है की आखिर वह लोग जा कहाँ रहें है। आपको बताए तो भारत दोहरी नागरिकता को मान्यता नहीं देता है। इस कारण जो लोग भारत छोड़ रहें है। उन्हें दूसरे देश की नागरिकता लेनी पड़ती है।
जिन देशों में यह लोग जाकर रहना चाह रहे हैं। वैसे अब तक नागरिक ज़्यादातर अमेरिका और पाकिस्तान, जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया जैसे देशो में ही जा रहें है। 2022 में सबसे ज्यादा भारतीयों ने नागरिकता छोड़ी साल 2022 के आंकड़ों के आधार पर भारतीय नागरिकता छोड़ने वालों की संख्या 2,25,620 है। जोकि काफी बड़ी संख्या है।
इस संख्या को देखते हुए ही सवाल यह उठता है कि भारत के नागरिक अपने देश को छोड़ कर क्यों जा रहे हैं। तो एक्सपर्ट की माने तो उनका कहना यह है कि नागरिक अच्छा हेल्थकेयर और एक अच्छी जिंदगी के लिए भारत की नागरिकता छोड़ रहें और यह दो समस्याएं नहीं है। जिस कारण भारत छोड़ रहे हैं और भी ऐसी समस्याएं हैं। जिनका समाधान उन्हें अन्य देशों में नजर आ रहा है।
जून 2023 तक कितने लोगों ने छोड़ी भारत की नागरिकता?
संसद में उठे इस सवाल से कि वर्ष 2023 में अब तक कितने लोग भारतीय नागरिकता को छोड़कर अन्य देशों में जा चुके हैं। भारत सरकार द्वारा दिए गए उत्तर के अनुसार जून 2023 तक 87,026 लोगों ने भारत की नागरिकता को छोड़ दिया है और इसके साथ यह भी बताया गया है कि वर्ष 2011 से लेकर 2023 तक अब तक 17 लाख से भी ज्यादा नागरिक अपने भारत को छोड़कर अन्य देशों में जा चुके हैं। जिनमें काफी बड़ी संख्या उन लोगों की है। जो कि देश के अमीर तरीन नागरिकों की सूचि में आते हैं।
इसे भी पढ़े: Pan Card Alert – देना होगा 10 हजार का जुर्माना, अगर पैन कार्ड में हुई ये गलती