जब भी भारतीय व्यक्ति को नेपाल से भारत में या फिर कई अन्य क्षेत्रीय सीमा से नेपाल देश के अंदर एंट्री लेनी होती थी। तब एक कस्टम एंट्री मिलती थी और इसके साथ साथ ही नेपाली भंसार निर्धारित टैक्स देना होता था। लेकिन अब भारत सरकार ने इस मामले में सख्त कदम उठा लिए हैं जिसके चलते अब पहले जैसी एंट्री नहीं दी जाएगी।
इस गुरुवार को नेपाल और भारत के बीच सीमा में अफरा-तफरी मच गई जब वहां पर आए हुए वाहन को यह कहकर रोक लिया गया कि अब यह वाहन कस्टम के द्वारा रोके गए हैं। जब इस मामले की जांच की गई तक यह पता चला कि भारत सरकार के माध्यम से महावाणिज्य दूतावास के द्वारा एक आदेश पत्र जारी किया गया है। जिसके अनुसार ही इन सभी वाहनों को कस्टम पर जाने की इजाजत नहीं दी जाएगी, अगर ऐसा नहीं है तो फिर आखिर कैसा है?
प्राप्त जानकारी के अनुसार, भारत के महावाणिज्य दूतावास ने एक विभागीय पत्र जारी कर गलगलिया के स्थानीय अधिकारियों के साथ-साथ भारतीय सीमा शुल्क विभाग को निर्देश दिया है कि नेपाल से चार पहिया और दो पहिया वाहनों को भारत में अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। प्रवेश केवल तभी दिया जाएगा जब वाहन के मालिक ने काठमांडू में भारतीय महावाणिज्य दूतावास या दूतावास से आवश्यक दस्तावेज प्राप्त कर लिए हों।
इस आदेश जारी होने से पहले यह होता था कि भारत और नेपाल की सीमा में जो भी दो पहिया चार पहिया वाहन जाते थे उनको आने जाने के लिए कोई भी नियम नहीं था और ना ही किसी भी प्रकार
की कागजात की जांच होती थी। परंतु इस नियम के जारी होने के बाद आने जाने वाले व्यापारियों के बीच हड़कंप मच गया है। जिसके माध्यम से आप दो पहिया चार पहिया वाहनों को कस्टम के द्वारा
रोका जाएगा और इसके लिए उन्हें पहले सभी कागजात को दिखाना होगा। इसके जारी होने पर व्यापारियों में अफरा-तफरी मच गई है।
भारत और नेपाल की सीमा में रह रहे लोगों को इस बात का बहुत अधिक विरोध हो गया है, हालांकि यह नियम सुरक्षा के अंतर्गत सही है परंतु व्यापारियों की चल रही है आने जाने की आसानी को देखते हुए इसका विरोध कर रहे हैं। जिस कारन वह इस बात पर प्रदर्शन कर रहे हैं ऐसे में आखिर क्या सरकार इस आदेश को वापस लेगी। व्यापारियों का कहना है कि इसके माध्यम से हमें बहुत सारी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा इसके लिए हमें यह आदेश मानने में कठिनाई होगी जिस कारण वे लोग इस आदेश से खुश नहीं है।
इस संबंध में सीमा शुल्क मंडल कार्यालय फारबिसगंज के सीमा शुल्क सहायक आयुक्त कौशिक सान्याल ने बताया कि अभी तक स्पष्ट आदेश जारी नहीं हुआ है कि चार पहिया वाहनों के अलावा दो पहिया वाहनों का परिचालन बंद रहेगा. अब नेपाल से आने वाले नेपाली नंबर प्लेट वाले वाहनों के पारगमन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। कोई निश्चित आदेश जारी होने पर ही कुछ कहा जा सकता है, हालांकि अभी प्रतिबंध है।